मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना ज़रूरी : सदस्य

June 1, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने बुधवार को मदर पब्लिक स्कूल पहुंचकर मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत बालिकाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बलिकाओं एवं महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना है। कार्यक्रम में योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं एवं महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इस कारण कैम्प व चौपाल लगाई जा रही है।
महिला उत्पीड़न में दहेज हत्या, बालात्कार एवं हत्या तथा छेड़छाड़ जैसे अपराधों की प्राप्त शिकायतों पर पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए जेल भेजें और संबंधित पीड़ित महिला को समय से अनुग्रह राशि उपलब्ध कराकर राहत पहुंचायें इसके साथ ही घरेलू हिंसा के मामलों में पति-पत्नी दोनो पक्षों को थाने पर बुलाकर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करायें। उन्होने निर्देश दिये कि शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर महिला पुलिस कार्मिकों की टीम बनाकर सभी बालिका विद्यालयों में अभियान चलाकर बालिकाओं को छेड़छाड़ एवं अन्य महिला संबंधी उत्पीड़न के प्रति जागरूक करें और अपने बचाव हेतु जूडो-कराटे आदि का प्रशिक्षण दिलायें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्यमंत्री कन्या सुमगला, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, आशा ज्योति, महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, निराश्रित पेंशन, पुत्रियों के विवाह व पुर्नविवाह अनुदान आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी योजनाओं के लम्बित प्रकरणों की संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्राथमिकता पर जांच कराये और सत्यापन आख्या प्राप्त होने पर तत्काल योजना का लाभ प्रदान करें। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, महिलाओ, किशोरियों एवं वृद्व माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण योजना, अनुसूचित जाति के निर्धन परिवार की पुत्रियों की शादी, अत्याचारों से उत्पीड़न, परिजनों की बीमारी, वृद्वावस्था पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक समय पर पहुंचायें।
तत्पश्चात उन्होंने कछला स्थित नवजीवन वृद्धाश्रम पहुंचकर उन्होंने वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने वृद्धजनों से जाना कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है। भोजन एवं दवाओं की उपलब्धता समय से हो रही है अथवा नहीं। यदि कोई समस्या है तो उन्हें बता सकते हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम को निर्देश दिए कि वृद्धजनों का भलीभांति ख्याल रखा जाए, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण भी होता रहे। इसके बाद उन्होंने पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाऊस में फरियादी महिलाओं की जनसुनवाई की। महिला जनसुनवाई के दौरान मामलों को सुनकर कार्यवाही की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय व परिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन आदि सहित अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

https://youtu.be/R4ozGI1P8Sk
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights