म्यांमार में सैन्य तख्तापलट पर भारत ने जताई चिंता

27_01_2021-flag_21310872_143419515
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को ‘गहरी चिंता’ व्यक्त करते हुए कहा कि उसने उस देश में सत्ता के लोकतांत्रिक तरीके से हस्तांतरण का हमेशा समर्थन किया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत म्यांमार में हालात पर निकटता से नजर रख रहा है. मंत्रालय ने म्यांमार के घटनाक्रमों पर ‘गहरी चिंता’ जताते हुए कहा ‘भारत म्यामांर में लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया का हमेशा समर्थक रहा है.’

उसने एक बयान में कहा, ‘हमारा मानना है कि कानून के शासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए. हम हालात पर निकटता से नजर रख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सेना ने सोमवार को तख्तापलट किया और देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, म्यांमार सेना के स्वामित्व वाले मयावाडी टीवी ने सोमवार सुबह घोषणा की कि सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. मीडिया में आयी खबरों में सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि सोमवार सुबह म्यामां की नेता सू ची और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights