मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से सटी सीमाओं पर इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी

February 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  दिल्ली से सटी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर एक बार फिर से इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी की अवधि बढ़ा दी है. गृह मंत्रालय के आदेश के तहत सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है. अब 2 फरवरी यानी मंगलवार की रात 11 बजे तक इन इलाकों में इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. आपको बता दें कि इससे पहले भी गृह मंत्रालय ने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद इन तीनों बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गृह मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र विक्रम सिंह के हस्ताक्षर से रविवार को ही यह आदेश जारी किया गया है. इसमें गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने के लिए सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर के आसपास के इलाकों में अस्थाई रूप से संचार सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई है. इंटरनेट सेवाओं पर रोक की यह अवधि जनवरी 31 तारीख की रात 11 बजे से लेकर 2 फरवरी रात 11 बजे तक जारी रहेगी.

इससे पहले आपको बता दें कि दिल्ली से लगी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर आज सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे लाखों की संख्या में किसानों को राजधानी में आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर, जहां भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में लाखों किसान जुटे हैं, वहां की सड़कों पर पुलिस ने रोड डिवाइडर्स और बैरिकेड्स के जरिए रास्तों पर अवरोधक खड़े कर दिए हैं. इसके अलावा आरएएफ और दिल्ली पुलिस की कई टुकड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights