मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

May 22, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ(आई० क्यू०ए० सी०) के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ कॉर्डिनेटर व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान” के तहत “महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के द्वारा माँ शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने बताया कि महिलाओं से साइबर क्राइम के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। कई मामले तो फ्रेंडशिप में तनाव आने के बाद ब्लैकमेलिंग के होते हैं, खासकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी के मामले आए दिन विभिन्न थानों में दर्ज किए जा रहे हैं। दरअसल कई बार सोशल साइट्स पर सावधानी नहीं बरतने का खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, कई बार किसी पर अधिक भरोसा भी मुश्किलें पैदा कर रहा है। इसीलिए सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खासतौर पर सावधान रहना चाहिए कि कहीं किसी तरह का कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस तो नहीं है? कार्यक्रम संयोजिका ,प्रभारी मिशन शक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि अवांछित और बार-बार के एसएमएस, ईमेल, कॉल्स, फ्रेंंड रिक्वेस्ट को लेकर भी हमें खुद को बचाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर हमें किसी जानकार व्यक्ति या सुरक्षा एजेंसी को इसकी जानकारी देना चाहिए।

ऐसा करने से पुलिस की मदद भी मिलेगी और किसी अप्रिय घटना से भी बचा जा सकता है। इसमें 2005 के बाद से बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को और छेड़छाड़ के आरोपों के लिए सजा प्राप्त कर चुके अपराधियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारी रिचा गुप्ता,महिला कल्याण अधिकारी,छवि वैश्य,रुचि पटेल जिला समन्वयक महिला कल्याण विभाग ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए महिला एवं बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराध की रोकथाम (सी०सी०पी०डब्ल्यू०सी०) नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आम इंसान, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी अश्लील व यौनाचार से संबंधित वे सामग्रियों के बारे में शिकायत कर सकेंगे जो ऑनलाइन शेयर की जा रही है। दूसरे पोर्टल पर रेपिस्टों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसे राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एन०सी०आर०बी) द्वारा मेंटेन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ निशी अवस्थी, डॉ श्रद्धा यादव, डॉ उमा सिंह गौर ने भी अपने अपने विचारों को साझा किया। छात्राओं में लक्ष्मी संगीता, सौम्या ने नारी सशक्तीकरण को दर्शाती सुंदर रंगोली बनाकर नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है अभिमान है, नारी ने ही रचा विधान है का संदेश जन जन तक प्रचारित किया।

https://youtu.be/7NLI49AmWik

https://youtu.be/GV8D0WDBa78
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights