मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और सेवा सुशासन को दिए आठ वर्ष : राकेश मिश्रा

7a28dbec-f647-4b6d-b8a9-92610da09ae0
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मोदी सरकार ने सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को समर्पित किये आठ वर्ष : राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर केन्द्र सरकार के 30 मई को आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई।

जिला प्रभारी/ क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार के 30 मई को 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और सेवा सुशासन को अपने 8 वर्ष समर्पित किए हैं। ये सभी कार्यक्रम 01 जून से 15 जून तक निरंतर चलेंगे।

3 जून को ”रिपोर्ट टू द नेशन” कार्यक्रम होगा, जिसमें जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन होगा। केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन होगा और साथ ही केंद्र सरकार के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

1 जून से 14 जून तक ”बूथ संपर्क अभियान” चलाया जाएगा जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक बूथ पर 8 घंटे का प्रवास करना अनिवार्य है इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद, गांव में प्रभात फेरी, सामाजिक, प्रभावी, पूर्व सैनिक आदि से विशेष सम्पर्क होगा।

1 जून से 14 जून तक ”बाहरी गतिविधियां संपर्क अभियान” के अंर्तगत सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ विभिन्न कार्यक्रम चलाएंगे।
4 जून को किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर तालाबों की सफाई एवं वृक्षारोपण होगा।
5 जून को महिला मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं को नि:शुल्क दवाईंयां एवं सेनेटरी पैड आदि का वितरण होगा।
6 जून को अनुसूचित मोर्चा द्वारा चौराहे पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण और मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
7 जून को पिछड़ा मोर्चा द्वारा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण होगा।
8 जून को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की सभी राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राशन वितरण कराया जाएगा।
9 जून को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक निकाय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर हेल्थ चेक-अप किए जाएंगे।
10 जून को भाजपा द्वारा अपनी विशेष कार्य से बदायूं का नाम देश/प्रदेश में रोशन करने वाले अनेक क्षेत्र के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान कार्यक्रम होगा।
11 जून को चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम होगा।
11 जून को जिला मुख्यालय पर ”गरीब कल्याण सभा” का आयोजन किया जाएगा।
12 जून को भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर केंद्र एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क होगा।
14 जून को ”विकास तीर्थ बाइक रैली” के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अनुसूचित मोर्चा द्वारा जगह जगह चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

21 जून ”योग दिवस” पर जिले के 30 मण्डल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 मई से 31 जुलाई तक ”बूथ सशक्तिकरण अभियान” चलाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास को 8 वर्ष समर्पित किए हैं। आगमी सभी अभियान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग- अलग पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदायूं जनपद के सभी परिश्रमी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत माइक्रो- डोनेशन में बदायूं उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है जिसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।आप सभी से आशा और विश्वास है कि आगामी अभियान और कार्यक्रमों में भी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व विधायक सिनोद शाक्य पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल सुधीर श्रीवास्तव शैलेंद्र मोहन शर्मा चेयरमैन सुरेश राठौर अरविंद शर्मा धीरेंद्र गुप्ता सुखदेव राठौर शारतेंदु पाठक केशव चौहान अजय मथुरिया जोगेंद्र पटेल वीरेंद्र राजपूत नेकपाल कश्यप ग्रीशपाल सिंह गौरव गुप्ता पंकज शर्मा आशीष शाक्य ज्ञानेंद्र चौहान अमित कुमार सिंह रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार रीता वर्मा हाजी सलीम अनुज माहेश्वरी आशीष शर्मा तेजपाल सागर अजय मथुरिया कौशल शास्त्री सहदेव सागर दीपक गुप्ता फैसल खान उदयवीर दिवाकर समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights