उझानी। महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार महावीर स्वामी के स्वरूप के आगे जयकारे लगाते हुए चल रहे महिलाओं और पुरुषों ने उनका गुणगान किया। साहूकारा मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हुई। जैन समाज के लोगों ने पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला से कछला रोड बाजार होकर स्टेशन रोड पर पहुंची। यहां रथ पर फूल बरसाए गए। समापन पर मंदिर परिसर में सजातीय बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभायात्रा और कार्यक्रम में अरुण जैन, अनूप जैन, संजीव कुमार, अमित जैन, अर्पित, सिद्धार्थ जैन, पिंटू जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, शीला देवी, सुमन जैन, नमिता, वंदना जैन, राकेश जैन, संचित जैन और सतीश जैन आदि मौजूद थे।