उझानी। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद व्यक्ति समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से नौ पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव किनापुर निवासी रमेश पुत्र रामप्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। रमेश को सोमवार सुबह दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा कुडा नरसिंहपुर के मजरा रामसिंह नगला निवासी हरविलास और राजू, सकरी जंगल गांव के धर्मवीर और कोटरा सारंगपुर निवासी धर्मेंद्र, आलोक चौहान, अमित, विवेक समेत रामकुमार को झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई के साथ मुचलके पर पाबंद किया गया है।