बिल्सी। चोरी के बिजली जलाने के मामले में विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद उनमें खासा हड़कंप मच गया है। बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों विभाग द्वारा बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें टीम द्वारा पाया गया कि क्षेत्र के गांव सिरासौल पटटी जसा निवासी भूप्रकाश पुत्र कुंवरसेनए सीताराम पट्टी निवासी यामीन पुत्र खुशीए इस्तकार खान पुत्र निसार खानए बिल्सी नगर के मोहल्ला तहसील मोड़ निवासी विवेकानन्द माहेश्वरी पुत्र भगवान स्वरूपए एवं मोहल्ला संख्या एक निवासी ममता रानी पत्नी वीरेन्द्र कुमार को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा था। जिसके बाद विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर स्थित थाने पर विभाग की धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जेई ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के जारी रखा जाएगा। जो भी चोरी से बिजली जलाते हुए पाया जाएगा। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस अभियान से नगर के लोगों में खासा हड़कंप मच गया है।