बर्क जिस पार्टी से सांसद हैं उसी पार्टी में कभी नहीं मिला मुसलमानों को इंसाफ : आतिफ़ निज़ामी

1ee69d88-b650-4a33-ba5a-6064d97f94cc
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

संभल । संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सनिवार को दिए अपने गए ब्यान में कहा है यूपी में मुसलमानों के साथ नहीं हो रहा इंसाफ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस पर अल्पसंख्यक नेता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ़ निज़ामी ने शफीकुर्रहमान बर्क को आड़े हाथों लेते हुए उनके दिए गए ब्यान पर कहा यह उसी सपा पार्टी से सांसद है जिस ने प्रदेश को दंगों के सिवा कुछ नहीं दिया। जब इनकी पार्टी की सरकारें यूपी में थीं तो कभी नहीं मिला मुसलमानों को इंसाफ। सबसे ज्यादा अत्याचार मुसलमानों पर इन्हीं की सरकारों में हुआ है।

शफीकुर्रहमान बर्क ज़रा यह बताएं सपा ने कभी मुसलमानों के साथ इंसाफ किया है क्या? सपा ने मुस्लिमों को सिर्फ़ वोट बैंक के अलावा और उनके साथ छल करने के सिवा कुछ और काम नहीं किया है। मुस्लिम नोजवानों से नारे,दरी व कुर्सियाँ बिछवाकर उनके मुस्तक़बिल को ख़राब करने के अलावा कुछ और किया हो तो बताइए सपा ने मुस्लिमों के वोट पर ही अपनी राजनीति की रोटियाँ सेकीं हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाया है। कौम के वोट का सौदा करने वाले सौदागरों ने अपनी कोठियां बनाई हैं।

आज मुसलमानों का निचले_पायदान पर होना सपा की ही देन है। शफीकुर्रहमान बर्क को यह समझना चाहिए।

शफीकुर्रहमान बर्क इल्ज़ाम लगा रहे हैं कि यूपी में मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। असल मायनों में योगी महाराज की सरकार में ही मुसलमानों के साथ इंसाफ हुआ है और हो रहा है और होता रहेगा मुसलमानों का जितना उत्थान भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों में हुआ और हो रहा है। उसकी कल्पना भी किसी भी सरकार में नहीं कि जा सकती थी।
मुस्लिमों ने एक तरफा वोट जिन दलों को दिया उन दलों की सरकारों में 10 %भी कभी मुस्लिमों का विकास नहीं हो पाया। भाजपा की मोदी व योगी महाराज की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ही मकान,स्वास्थ,रोज़गार,राशन व शिक्षा जैसी ज़रूरतों को मुस्लिम समाज पूरा करते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुसलमान योगी सरकार में ही अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा ही मुस्लिम समाज की सच्ची हितेषी है। अपने ब्यान पर बर्क को यूपी के मुसलमानों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights