गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी कर रहे गिरोह का किया पर्दाफाश

9f36b6be-d43d-4b0e-9fd6-d18b310dd421
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद ।गाजियाबाद साइबर पुलिस इन दिनों लगातार साइबर ठगी का खुलासा करती जा रही है. इसी कड़ी में गाजियाबाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एक अंतरराज्य गिरोह चला रहे ये लोग लोन के नाम पर लाखों की ठगी कर रहे थे. यह गैंग दिल्ली एनसीआर में लंबे समय से सक्रिय है और कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए साहिबाबाद सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद की साइबर सेल और थाना कविनगर पुलिस की टीम ने हिमांशु शेखर, जॉनी, संदीप गुप्ता तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, एक पासबुक, 5 डाटा पेपर शीट, 20 पॉलिसी लेटर पैड, 6 एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 6 चैक बुक, 10 पॉलिसी लेटर पैड, डाटा डिटेल सहित और विजिटिंग कार्ड भी बरामद किए हैं.

साइबर सीओ अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक़ पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने बताया है कि एक गैंग बनाकर अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी किया करते थे, वह फर्जी आईडी पर सिम और फर्जी पते पर बैंक खाता खुलवा लेते थे और फर्जी नंबरों से कॉल कर पॉलिसी और लोन कराने के नाम पर स्वयं को एचडीएफसी, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी या कर्मचारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर अपने फर्जी बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करा लेते थे.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से संदीप गुप्ता और हिमांशु शेखर 7 मई 2021 को अलीगढ़ जिला कारागार से आईटी एक्ट थाना साइबर अलीगढ़ रेंज में पैरोल पर आये हुए हैं. उसके बाद फिर से अपने इस गोरखधंधे में लिप्त हो गए और सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं.

इनकी शिकायत पुलिस और साइबर सेल टीम को मिली थी. जिसके आधार पर साइबर सेल और कवि नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कवि नगर इलाके की पॉश कॉलोनी आरडीसी से गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ इससे पहले भी इस तरह के कई मामले दर्ज हैं. अभी अन्य अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है साथ ही इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights