विधायक हरीश ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर आज शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने यज्ञ में भाग लेकर अपने क्षेत्र के उन्नति का संकल्प दोहराया। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने विजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति करते हुए कहा हरीश शाक्य के नेतृत्व में बिल्सी का चहुमुखी विकास होगा। हरीश शाक्य किसानए व्यापारीए महिलाए समाज के दबे कुचले शोषित लोगों की आवाज को अच्छे से सुनते और समझते हैं। हरीश शाक्य ने कहा कि राष्ट्र धर्म का पालन करना मेरा परम कर्तव्य है। मैं अपनी विधानसभा के उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। महिला आर्य समाज ने उनका स्वागत किया। आर्य संस्कारशाला गुरुकुल गुधनी के बच्चों ने स्वस्तिवाचन किया। मौके पर प्रधान सूर्य प्रताप सिंहए महिपाल सिंहए प्रश्रय आर्यए प्रज्ञा आर्यए राजेंद्र सिंहए ओमवीर सिंहए संतोष कुमारीए मुन्नी देवीए धनवती देवीए रोहित शर्माए शिवम सिंहए अंशुल सिंहए मनोज गौड़ए विनीत सिंहए मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पहले विधायक हरीश शाक्य ने बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत उमाशंकर शास्त्री से आशीर्वाद किया। वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित किए। इस मौके पर वेद व्यास शर्माए धनेश्वर सिंह पुंडीरए पीयूष शाक्यए अमित मिश्राए वरुण शंखधारए हरिओमए खेमपालए दीपक सक्सेनाए शिव गौड़ए मनोज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद नगर निवासी डाण्उमेंद्र गुप्ता के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।