मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखण्ड भारत के निर्माता थे सम्राट अशोकःममता

April 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई अशोकष्टमी
बिल्सी। नगर के बदायूँ रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एव पूर्व बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य के आवास पर आज शनिवार को सम्राट अशोक महान की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। ममता शाक्य ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे सम्राट अशोक। इनका पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय था। उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 सेए 232 प्राचीन भारत में था। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखण्ड भारत पर राज्य किया है। सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का सम्पूर्ण भारतए पाकिस्तानए अफ़ग़ानिस्तानए नेपालए बांग्लादेशए भूटानए म्यान्मार के अधिकांश भूभाग पर था। यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है। एमएसपी पार्टी के अध्यक्ष इतवारी लाल शाक्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सम्राट अशोक ने संपूर्ण एशिया में तथा अन्य आज के सभी महाद्विपों में भी बौद्ध पन्थ का प्रचार किया। सम्राट अशोक प्रेमए सहिष्णूताए सत्यए अहिंसा एवं शाकाहारी जीवन प्रणाली के सच्चे समर्थक थे। इसलिए उनका नाम इतिहास में महान परोपकारी सम्राट के रूप में ही दर्ज हो चुका है। रामेश्वर शाक्यए डाण्बीपी मौर्यए राकेश शाक्यए दिलीप धनगर ने भी अपने विचार रखे। संचालन एडवोकेट श्योराज शाक्य ने किया। इस मौके पर निहाल मौर्यए राजेन्द्र शाक्यए डॉ अरविंद शाक्यए केपी शाक्यए पप्पू मौर्यए कवीन्द्र सक्सेनाए शिव कुमार माहेश्वरीए अजय बंगालीए नरेश शाक्यए राममूर्ति मौर्यए रघुवर दयालए महिपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights