बिल्सी बाजार में दुकानदार का बैंग ले उड़ा उचक्का

09BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी। अपने दुकान का सामान खरीदने आए एक दुकानदार का आज शनिवार की दोपहर एक उचक्का उसकी बाइक में लगा दस हजार रुपए भरा बैंग ले उड़ा। जिसके बाद नगर के व्यापारियों में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबित क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी सतीश चंद्र पुत्र आशाराम अपने गांव में एक जनरल स्टोर चलाता है। वह उसी का कुछ सामान खरीदने के लिए नगर के मुख्य बाजार स्थित दीपक कुमार पुत्र सुबोध आर्य की थोक की दुकान पर करीब एक बजे आया। जैसे ही उसने अपनी बाइक को यहां खड़ा किया तभी युवक ने उनकी पीठ पर पान की पीक मार दी। जिससे उनकी शर्ट गंदी हो गई। तभी पास में खड़े एक युवक उनसे कहा अंकल आपकी शर्ट पर कुछ गंदगी लगी हुई है। जैसे ही सतीश चंद्र ने अपनी शर्ट को उतार कर पास के नल पर धोने के लिए गया और वह अपना बैंग बाइक टांग गया। जब वह वापस आया तो उसका बैंग बाइक से गायब था। जिसमें करीब दस हजार रुपए की नगदी मौजूद थी। बैंग ले जाने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी नगर के अन्य व्यापारियों को दी। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई है। वही नगर के मुख्य बाजार में दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद जिसके बाद नगर के व्यापारियों में सनसनी फैल गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights