बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज शनिवार को प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न क्रियाकलाप कराये गए। जिसमें कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रंगों की सहायता से मिट्टी के कलश को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस क्रियाकलाप में प्रतिभाग किया। इसी के साथ कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों को शिक्षा पर आधारित मूवी दिखाई गई। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ मूवी का आनंद लिया तथा कक्षा एनसी और केजी के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाये गए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी छात्र.छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राइमरी इंचार्ज अमित माहेश्वरी ने कहा कि ऐसी प्रेरणादायक मूवी तथा सफल व्यक्तियों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। जिससें जीवन में अपने लक्ष्य को पा सकें। इसको सफल बनाने में निकिता माहेश्वरीए प्रिंसी गुप्ता आदि स्टाफ का सहयोग रहा।