मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सब्जियों के दाम में लगी ‘आग’, आम लोगों की थाली का जायका हुआ ख़राब

April 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब हरी सब्जियों पर भी दिखने लगा है. हरी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. सब्जी-तरकारी के आसमान छूते दाम के चलते लोगों की थाली का जायका बिगड़ गया है. मुरादाबाद की सब्जी मंडियों में हर सब्जी महंगी मिल रही है. सब्जी मंडी तमाम जगह सब्जियों के दाम में आग लगी हुई है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भिंडी, परवल, करेला, कद्दू, टमाटर, कटहल, खीरा, नींबू सभी के दाम लोगों को रुला रहे हैं. सब्जी विक्रेताओं का कहना है लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम और गर्मी की वजह से पैदावार घटने का असर सब्जियों के दाम पर पड़ रहा है. सब्जी विक्रेता मुन्ना का कहना है इस समय सब्जी की ढुलाई (लाने) में ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं इस कारण सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं. डीजल के दाम लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं ऐसे में सब्जी दूसरी जगह से जब लाई जाती है तो डीजल की बढ़ी हुई कीमत भी उसमें जोड़ दी जाती है.

पटना में हरी सब्जियों के दाम (प्रति किलो)
भिंडी- 60  रुपये
करेला- 80 रुपये
कद्दू- 40 रुपये
टमाटर- 40 रुपये
परवल- 80 रुपये
नेनुआ (तोरी)- 50 रुपये
बैगन- 40 रुपये
कच्चा केला- 40 रुपये
सतपुतिया- 40 रुपये
सेम- 50 रुपये
सहजन- 60 रुपये
कटहल- 60 रुपये
बीन्स- 80 रुपये
कुंदरु- 30 रुपये
अरबी- 80 रुपये
फूल गोभी- 40 रुपये
बंद गोभी- 30 रुपये
धनिया पत्ता- 100 रुपये
शिमला मिर्च- 100 रुपये
लाल साग- 80 रुपये
पालक साग- 60 रुपये
हरी मिर्च- 60 रुपये

दाम बढ़ने से हरी सब्जियां नहीं खरीद पा रहे आम लोग

हरी सब्जियों के महंगे होने का असर सीधा-सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. लोग जहां पहले कोई भी हरी सब्जी एक किलो खरीद रहे थे अब उसके दाम सुन कर उनके होश उड़ जा रहे हैं. खरीदारों का कहना था कि महंगी होने के कारण उन्होंने सब्जियों की खरीदी में कटौती कर दी है. एक किलो भिंडी की जगह अब वो मात्र एक पाव भिंडी खरीद कर काम चला ले रहे हैं जिससे खाने का स्वाद भी आ जाए और महंगाई की आग से उनका जेब भी न जले.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights