मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आठवें स्वरूप में महागौरी का पूजन, घर घर हुआ हवन

April 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि शनिवार को श्रद्धालुओं ने माता के महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन किया। नौ दिन व्रत रखने वाले भक्त अष्टमी के लिए ही हवन कराकर कन्याओं को भोज करा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार के लिए चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। आठवें स्वरूप में महागौरी का पूजन किया जा रहा है। इस दिन भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह की मंगला आरती से ही भक्तों के आने का तांता शुरू हो गया था। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा कर उनका आशीर्वाद लिया। सुबह से ही नौ दिन व्रत रखने वाले भक्तों के घरों में पूजन के साथ ही हवन का सिलसिला जारी है। हवन कराने के बाद भक्त कन्याओं के लिए भोज करा रहे हैं। भोज में आलू पूड़ी के साथ ही जलेबी की व्यवस्था भी की गई है। माता रानी के भक्त कन्याओं को भोज के बाद रोली से तिलक कर उन्हें दक्षिणा एवं गिफ्ट भी भेंट कर रहे हैं।

मां महागौरी के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकटमोचन, हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में लोगों ने हवन भी किया । मंदिर के महंत ने बताया कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गयी मुरादें अवश्य पूरी होती है। बताया कि शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर भक्तों ने माता का दर्शन किया। अष्टमी का दिन होने के चलते सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त दिखी। शहर के नगला शक्तिपीठ मंदिर समेत देहात के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। माता रानी के लगाए जा रहे जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

https://youtu.be/pB0N2Z5yDrU

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights