यूपी में चौथे चरण में जमकर वोटिंग, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़े

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ है. इसके तहत 9 जिलों में विधानससभा की 59 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला EVM में कैद हो जाएगा. चौथे चरण में उत्‍तर प्रदेश के रुहेलखंड के तराई और अवध क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के लिए तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है. विधानसभा की कुल 403 में से 172 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. चौथे चरण के तहत रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्‍नाव, फतेहपुर और बांदा जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की 59 सीटों के लिए सुबह 7 से शाम के 6 बजे तक वोटिंग होगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों और उसके आसपास सुरक्षा की सख्‍त व्‍यवस्‍था की गई है. इसके अलावा स्‍पेशल फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड की टीमें भी गठित की गई हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. चौथे चरण में 59 सीटों पर मतदान होना है, इसे देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्‍येक बूथ पर पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न कराने के लिए सभी जरूरी व्‍यवस्‍थाएं कर ली गई हैं.

यूपी चुनाव के चौथे चरण में शाम 5 बजे तक रायबरेली में 58.40 फीसदी,  सीतापुर में 60.23, लखीमपुर खीरी में 62.45 और हरदोई में 55.40 , सीतापुर में शाम 5 बजे तक 60.23 फीसदी मतदान हो चुका है

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights