मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जहरीली शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक लोगों की हालत नाजुक

February 21, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आजमगढ़।  यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जहरीली शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गयी है, तो 10 से अधिक लोगों की हालत नाजुक है. आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे का है. सूचना के बाद आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, गंभीर हालत वाले सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती में कराया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की गयी थी. साथ ही बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि यह शराब रंगेश यादव के ठेके से खरीदी गयी थी.

देसी शराब पीने से जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें से चार माहुल नगर पंचायत के 32 साल के फेकू, 45 साल के झब्बू, 50 साल के रामकरन और  40 साल के अच्छेलाल शामिल हैं. जबकि पांचवां नाम फूलपुर कोतवाली के दखिनगांव का निवासी रामप्रीत यादव (60) है. मृतकों के परिवार के मुताबिक, इन सभी लोगों ने रविवार को माहुल कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी. इसे पीने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया था. यही नहीं, 10 अधिक लोग अभी भी अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

रातभर चलता रहा अस्‍पताल ले जाने का सिलसिला
जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब पीने के बाद देर रात लोगों की तबीयत खराब होने की बात चली. इसके बाद लोग रातभर तबीयत खराब होने वालों को अस्‍पताल ले जाते रहे. मृतकों के परिजनों के मुताबिक, सभी लोगों ने माहुल कस्‍बे की ही एक देसी शराब की दुकान से शराब खरीद पी थी, लेकिन इसके बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है. वहीं, पांच लोगों की मौत होने के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. इस वक्‍त पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रशासन पर उठे सवाल
वहीं, पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. मृतकों के परिजनों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से जहरीली शराब की क्षेत्र में बिकी हो रही है. इस वजह से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से ज्‍यादा लोगों की हालत खराब है. प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करनी चाहिए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights