मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली की ‘वोट चोरी’ रैली में बदायूं के कांग्रेसियों ने भरी हुंकार,जोरदार प्रदर्शन

October 12, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित रैली में बदायूं के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं की मौजूदगी का उल्लेख किया गया।
रैली के दौरान राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संविधान की सुरक्षा और जनता के वोट के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, अखिलेश यादव ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए जनादेश के सम्मान की बात कही।
इस अवसर पर बदायूं के कांग्रेस नेताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी और नए नेतृत्व में संगठन मजबूत होने की उम्मीद जताई। रैली में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, महासचिव इखलास हुसैन, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, सहसवान के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवीर यादव, एससी-एसटी विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरवीर यादव शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने बेरोजगारी, चुनावी प्रक्रिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
रैली के बाद बदायूं के कांग्रेसजनों ने संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा नए प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर पार्टी की गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights