लखनऊ/बदायूँ। फ़िल्म अभिनेता एवं उद्योगपति खालिद परवेज कल शाम नेता प्रतिपक्ष व विधान परिषद सदस्य अहमद हसन के लखनऊ स्थित घर पहुँचे। उसी समय सपा मुखिया अखिलेश यादव भी उनके घर पहुँचे थे। सपा मुखिया और फ़िल्म अभिनेता व उद्योगपति ने अहमद हसन के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया,दोनो ने शोक सम्वेदनाएँ व्यक्त की। फ़िल्म अभिनेता व उद्योगपति खालिद परवेज सपा मुखिया के साथ काफी देर तक अहमद हसन के घर मौजूद रहे। उनके परिवार के सदस्यों से श्री हसन के बारे में बातचीत करते रहे। खालिद परवेज ने कहा कि अहमद हसन बहुत पुराने समाजवादी नेता थे,उन्होंने हमेशा मूल्यों व सिद्धान्तों पर आधारित राजनीति की। वह जमीन से जुड़े नेता थे। उनकी कमी को कभी पूरा नही किया जा सकता है।