भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा : नंदा

20bcbcdb-4a1c-4eab-a30d-2d7221930edb
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्रस्त आ चुकी है। गुंडाराज को बढ़ावा मिल रहा है। महंगाई दिनों दिन चरम पर बढ़ती जा रही है। जनता ने अब सपा को लाने की ठान ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। कहा, यूपी में नाम बदलने वाली सरकार का नाम बदलने के लिए जनता तैयार है। यहां किसान जो भारत का अन्न दाता कहा जाता है वह स्वयं दाने-दाने को मोहताज है। उर्वरक बीज व डीजल की महंगाई ने किसानों को परेशान कर दिया है। छुट्टा मवेशी किसानों के लिए रात में खेतों पर सोने के लिए मजबूर कर रहे हैं। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की विभीषिका ने धान, बाजरा की फसल बर्बाद कर किसानों को फुटपाथ पर लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक भाजपा सरकार किसानों को मुआवजा तो देना दूर रहा, सर्वे का कार्य तक पूर्ण नहीं करा पाई है। लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हक की आवाज उठाने वालों के लिए गाड़ियों से कुचल कर मार दिया जाता है। उन्होंने कहा अब जनता ने बीजेपी के सफाया का मन बना लिया है। 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश क्या चाचा शिवपाल को मना पाएंगे इस सवाल पर कहा कि एक चाचा से क्या उनका तो पूरा प्रदेश चाचा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights