मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएचएम कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध,समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को आंदोलन के दूसरे दिन काला फीता बांधकर राजकीय कार्य किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया।जिला संगठन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा धवल ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 12 अक्टूबर को सभी कर्मचारी बसों के माध्यम से लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे।जिला सचिव डॉ. हसन और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाजिम सईद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, मेन स्ट्रीम, एनसीडी कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, एनटीईपी, प्रसव एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम, एनबीएसयू और एसएनसीयू सहित विभिन्न कार्यक्रमों में जिले के करीब 1300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं और प्रबंधकीय कार्यों तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवाभाव और सत्यनिष्ठा के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। संगठन ने सरकार से दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights