मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन उदय भानु त्रिपाठी तथा विशेष सचिव सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ संजय कुमार सिंह यादव ने मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित 17 सूचकांक(इंटीकेटर्स), शिक्षा से संबंधित 17 सूचकांक, कृषि एवं संबद्ध सेवाओं से संबंधित 04 सूचकांक सहित अन्य सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न संकेतकों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन सूचकांकों में प्रगति राज्य औसत से कम है, उनमें विशेष रणनीति बनाकर सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से नियमित अनुश्रवण किया जाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े ऐसे सूचकांक, जिनकी प्रगति राज्य औसत से कम है, उनमें सुधार के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 02 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) अच्छा कार्य कर रहे हैं। निर्देश दिए गए कि अम्बियापुर एवं आसफपुर विकासखंडों में भी अच्छे एफपीओ तैयार कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रत्येक विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात को मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए। जल निगम की परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अम्बियापुर में संचालित टीएचआर प्लांट धनराशि के अभाव में बंद है, इसे शीघ्र संचालित कराया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights