मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिसौली में सपा मुखिया अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का धरना,प्रदर्शन

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में बिसौली में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सपाइयों ने एसडीएम कोर्ट-ऑफिस के सामने धरना शुरू कर दिया। दो घंटे से अधिक समय से चल रहे धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के मार्च के दौरान अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पीलीभीत और देवरिया समेत कई स्थानों पर भी सपाइयों ने धरना देकर अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की है।
बिसौली में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना जारी रहने से तहसील परिसर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपाइयों ने ऐलान किया है कि रिहाई होने तक वे कार्यालय के सामने से नहीं हटेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights