मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नई सराय बीएसएनएल ऑफिस के पीछे नाला व रास्ता दबाकर अवैध निर्माण, आवासीय कॉलोनी का रास्ता बंद

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​
​बदायूं। शहर के नई सराय इलाके में बीएसएनएल (BSNL) कार्यालय के ठीक पीछे की तरफ सरकारी जमीन और आम रास्ते पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाले की दीवार से सटाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नाले का अस्तित्व खतरे में पड़ने के साथ-साथ कॉलोनी का मुख्य रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
​8 फीट चौड़ा रास्ता किया बंद, लोग परेशान स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के बराबर से होकर गुज़रने वाला 8 फीट चौड़ा आम रास्ता वर्षों से मौजूद था, जिससे अब्बासी व आसपास की आवासीय कॉलोनी के लोग आते-जाते थे। लेकिन अब दबंगों/निर्माणकर्ताओं द्वारा नाले से सटाकर पक्का निर्माण करते हुए इस 8 फीट चौड़े रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे कॉलोनीवासियों का आवागमन बाधित हो गया है।
​8 से 10 फीट चौड़े नाले को खत्म करने की साजिश बीएसएनएल दफ़्तर के पीछे से बहने वाला यह नाला लगभग 8 से 10 फीट चौड़ा है, जो पूरी कॉलोनी की जल निकासी का मुख्य जरिया है। रास्ते पर कब्जा करने के साथ-साथ अब इस नाले की जगह को दबाकर पूरी तरह खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। यदि यह नाला बंद होता है, तो पूरी कॉलोनी में गंदा पानी भरेगा और जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी।
​नियमों की धज्जियां, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग ​सार्वजनिक रास्ते और सरकारी नाले को इस तरह बंद कर देना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि:
​बंद किए गए 8 फीट चौड़े आम रास्ते को तुरंत खुलवाया जाए। बीएसएनएल ऑफिस के पीछे नाले पर चल रहे अवैध निर्माण को फौरन ध्वस्त/रुकवाया जाए।
​मौके का निरीक्षण और पैमाइश कराकर नाले व रास्ते पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights