बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी निवासी अच्छन अली खान की सुपुत्री कुमारी सदफ खान ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में टीजीटी अंग्रेजी अध्यापिका के पद पर चौथी रैंक हासिल की है। सदफ खान ने टीजीटी अंग्रेजी लड़कियों और लड़कों के वर्ग से चुने गए 2473 उम्मीदवारों में से चौथी रैंक हासिल की है। सदफ खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण की उन्होंने 2020 में अंग्रेजी विषय में एम ए किया और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा टीजीटी अंग्रेजी बालिका वर्ग के रूप में चयनित हुई है इस अवसर पर आर्य समाज के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने बेटी सदफ को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि हमारी गांव की बिटिया ने सम्मान जनक कार्य कर गांव का नाम रोशन किया है, हमें आशा है अभी वह बहुत आगे जाएगी। गांव में हर्ष है।