मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 28.8 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों की सभी को होना चाहिए जानकारी : डीजे

October 29, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला कल्याण विभाग के सहयोग से नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बदायूं में महिलाओं हेतु विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ज़फ़ीर अहमद, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने अपने भाषण में  संविधान के अनुच्छेदों के अनुसार महिलाओं के विधिक अधिकारों को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि सभी को अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इससे बेहतर समाज का निमार्ण हो सकेगा। नवनीत कुमार भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूं द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं के प्रति अपराधों से सम्बन्धित भारतीय दण्ड संहिता में निहित प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त डॉ0 देवेन्द्र सिंह फौज़दार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा उक्त कार्यक्रम के ज़रिये उदाहरण देकर न्याय के बारे में बताया एवं महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता सम्बन्धी जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में तहसीलदार न्यायिक, सदर धीरेन्द्र कुमार, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बदायूं के प्राचार्य डॉ0 प्रशान्त कोहली, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मनवीर सिंह, प्रोफेसर डॉ शिखा शाक्य, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ एम0 एल0 मौर्य, चीफ प्राक्टर डॉ एस0के0सिंह आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर मौके पर नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत गाये गये एवं छात्रा मानसी मिश्रा, साक्षी, राखी ने भाषण प्रस्तुत किया एवं छात्रा संध्या व आरती माथुर ने कविता की कुछ पंक्तियां प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त एन0सी0सी0 केडिट्स अनुशका शर्मा एवं हेम लता द्वारा भाषण प्रस्तुत किया। पराविधिक स्वयं सेवकगण अर्चना, रामवीर शर्मा, कुलदीप शर्मा, वीरेन्द्र, भगवान सिंह, विनोद, अभिषेक पटेल,  करन, शिव कुमार व ओम सरन द्वारा अपना श्रमदान दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं जनपद के सर्वसाधारण को विधिक सहायता प्रदान करने प्रतिबद्ध है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights