बिल्सी। आज शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसकी साईकिल को रौंद दिया। जिससे वह घायल हो गई। जिनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर की टीचर्स कॉलोनी निवासी दुर्वेश कुमार शर्मा की पुत्री अक्षिता शर्मा नगर के मुजरिया रोड स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज में कक्षा दस में पढ़ती है। वह रोजाना अपनी साईकिल से स्कूल आती-जाती है। आज सुबह करीब नौ बजे अपनी साइकिल से स्कूल से जा रही थी। तभी नगर के महेश बाल इंटर कालेज के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल को रौंद दिया। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।