मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Madhya Pradesh

9 साल की सौम्या पियानो बजाती रही इस बीच ऑपरेशन चलता रहाऔर डॉक्टरों ने उसके सिर से निकाला ट्यूमर

December 13, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ग्वालियर।  मुरैना जिले के बामोर की रहने वाली 9 साल की सौम्या को ब्रेन ट्यूमर था. इसकी वजह से उसे 2 साल से मिर्गी के दौरे आ रहे थे. परिवार वालों ने जब सौम्या की M.R.I. कराई तो पता चला कि सौम्या के ब्रेन के जिस हिस्से में ट्यूमर है वह काफी नाजुक है. डॉक्टरों का कहना था कि इस जगह की ओपन सर्जरी करना जोखिम भरा होगा. अगर सर्जरी के दौरान थोड़ी सी भी चूक हुई तो सौम्या के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. ओपन सर्जरी फेल होने पर सौम्या को पैरालिसिस का भी खतरा का था. लेकिन, परिवारवालों ने सौम्या का ऑपरेशन कराना ही ठीक समझा. वे उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने नई टेक्नोलॉजी से बच्ची के सिर में से ट्यूमर निकाल दिया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अवेक क्रेनियोटॉमी से हुआ ऑपरेशन

न्यूरो सर्जन डॉक्टर अभिषेक चौहान ने बताया कि सौम्या का ऑपरेशन अवेक क्रेनायोटॉमी पद्धति से किया गया। इस पद्धति में ऑपरेशन के लिए मरीज को बेहोश करने की जरूरत नहीं होती मरीज के ऑपरेशन वाले हिस्से को ही सुन्न किया जाता है. सौम्या का ऑपरेशन इसी पद्धति से किया गया. ऑपरेशन के दौरान सौम्या पियानो बजाती रही इस बीच ऑपरेशन चलता रहा और डॉक्टर सौम्या से बात भी करते रहे. इस ऑपरेशन में सौम्या के ब्रेन के हिस्से को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को बाहर निकाल दिया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights