मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जानलेवा एएनए कट दोबारा खुलने के बाद हादसे शुरू, परियोजना निदेशक से की शिकायत, कट बंद कराने की मांग

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शंखा पुल के पास लगभग एक वर्ष से बंद जानलेवा एएनए कट को दोबारा खोलने के बाद सड़क हादसे शुरू
कट खुलने के कुछ ही समय बाद बृहस्पतिवार देर शाम सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए इसके अलावा शुक्रवार शाम ई रिक्शा पलटने से एक बालक की हुई मौत

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मामले को लेकर छात्र असद अंसारी ने परियोजना निदेशक, मुरादाबाद एवं परियोजना निदेशक,बरेली से शिकायत कर खतरनाक जानलेवा एएनए कट को तत्काल प्रभाव से दोबारा बंद कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि छात्र असद अंसारी ने पूर्व में भी इस कट को बंद कराने के लिए पीएमओ शिकायत की थी, शिकायत के बाद लगभग एक वर्ष पहले इस कट को बंद कर दिया गया था। एक वर्ष तक कट बंद रहने के दौरान यहां इस कट से संबंधित कोई हादसा सामने नहीं आया और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा रहा। स्थानीय लोगों ने भी कट बंद किए जाने के फैसले की सराहना की थी।

क्या है इस कट की सबसे बड़ी समस्या?

इस कट की सबसे बड़ी समस्या इसकी गलत यातायात व्यवस्था है। बरेली की तरफ से आने वाले जिन वाहन चालकों को एएनए रोड की तरफ जाना होता है, उन्हें रामपुर से बरेली की ओर आने वाली लेन को क्रॉस करना पड़ता है।
हाईवे पर स्थित कट मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर आगे होने के कारण वाहन चालकों को करीब 100 मीटर तक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलना पड़ता है। इस दौरान सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहता है।

इस कट पर पूर्व में भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं और बेशुमार लोगों की जान जा चुकी है। लगभग एक वर्ष तक कट बंद रहने से दुर्घटनाओं पर रोक लगी रही, लेकिन अब दोबारा कट खोलने के बाद हादसा होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सर्दियों में कोहरे के कारण बढ़ सकता है हादसों का खतरा

आने वाले दिनों में सर्दियों के मौसम में घना कोहरा छाने लगेगा। ऐसे में हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण इस कट से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ सकता है। रॉन्ग साइड से आने-जाने वाले वाहनों के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

परियोजना निदेशक से तत्काल कार्रवाई की मांग

छात्र असद अंसारी ने परियोजना निदेशक, मुरादाबाद एवं परियोजना निदेशक, बरेली से अपील की है कि किसी बड़ी जनहानि का इंतजार किए बिना शंखा पुल के पास स्थित एएनए कट को तत्काल प्रभाव से दोबारा बंद कराया जाए। कहा कि जब लगभग एक वर्ष तक कट बंद रहने के दौरान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा रहा, तो आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए इसे बंद रखना ही उचित होगा।

अधिकारियों से जनहित में मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को सड़क हादसे का दर्द न झेलना पड़े।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights