मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मत्स्य पालकों का दी योजनाओं एवं तकनीकों जानकारी

November 21, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों एवं मत्स्य पालन से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों से जनपद के मत्स्य पालकों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में तालाब प्रबंधन, मत्स्य संपदा में होने वाले रोगों के नियंत्रण तथा मत्स्य पालकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अनुभवी एवं प्रशिक्षित मत्स्य पालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मत्स्य पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस अवसर पर सीएससी कैंप के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। साथ ही मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड एवं मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में संतोष कुमार राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, बदायूँ, जियाउर्रहमान कादरी, वरिष्ठ सहायक, हिमेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी बदायूँ, निषाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ता, मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights