मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन शक्ति तृतीय चरण में मार्शल आर्ट का दिया गया प्रशिक्षण

September 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की स्वयंसेविका कुमारी अभिलाषा यादव एवं एनसीसी की कैडेट कुमारी रूपल मान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया।छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ बबिता यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयसेविकाएँ, रेंजर्स छात्राएं एवं एनसीसी की छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य सभी छात्राओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन कर चुकी बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट रूपल मान, प्रदेश स्तरीय मार्शल आर्ट में अपना प्रदर्शन कर चुकी बी ए द्वितीय वर्ष की एनसीसी कैडेट वैष्णवी गुप्ता एवं रानी लक्ष्मीबाई ईकाई की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका अभिलाषा यादव ने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद कहा कि मार्शल आर्ट बिना हथियार के लड़ा जाने वाला युद्ध है। एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता, रेंजर लीडर डॉ बरखा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके लिए आत्मरक्षा के अन्य विविध प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया।डॉ बबिता यादव ने बताया कि आत्मरक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। छात्राओं को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी एवं एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने शुभकामनाएं प्रदान की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights