मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक और मार्च: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर

October 5, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं): स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र को बचाने और चुनावी शुचिता की मांग को लेकर उझानी में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भव्य ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं विरोध मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

“वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष रियासत खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश सिंह राठौर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं और मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने शिरकत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन इखलास हुसैन महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं द्वारा किया गया। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उझानी के प्रमुख मोहल्लों पर मार्च निकाला। मोर्चे में चल रहे कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए। सुरेश सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। मोरपाल प्रजापति ने मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता बहाल किया जाए मतदाता सूची से नाम हटाने और कथित चुनावी गड़बड़ियों की न्यायिक जांच होनी चाहिए भविष्य के चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाना चाहिए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पराशर, ब्लॉक उझानी अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, सोनपाल कश्यप, महेन्द्रपाल, नसरुद्दीन, अच्छा चच्चा, फ़िरसात, मदनलाल, दिलशाद, बबलू, पप्पू, नफीस, बहार मियां समीर सैफी, प्रशांत शर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights