मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नगर पालिका अशर्फी देवी कालेज उझानी और श्री दाताराम मैमोरियल इंटर कालेज असरासी ओवरआल चैंपियन

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। स्काउट-गाइड ने राजकीय इंटर कालेज में तंबुओं का शहर बसाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाइड वर्ग में नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज, उझानी और स्काउट वर्ग में श्री दाताराम मैमोरियल इंटर कालेज, असरासी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि प्रो. डा. मनवीर सिंह ने कहा कि अनुशासित युवा ही देश की मजबूत नींव हैं। स्काउटिंग युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करती है। जिला सचिव आलोक कुमार पाठक ने कहा कि कर्त्तव्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कोषाध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को बनाता है श्रेष्ठ नागरिक।
तंबू निर्माण में नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज उझानी प्रथम, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कालेज द्वितीय और राजाराम महिला इंटर कालेज तृतीय रहा। निर्णायक मंडल में जिला मुख्यालय आयुक्त प्रेमपाल सिंह, प्रशिक्षक नंदराम शाक्य और एडवोकेट आदित्य यादव रहे। गाइड कैप्टन रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा, रेनू गुप्ता, डाल कुमारी, पुष्पा दिवाकर, रचना सक्सेना और माधव सिंह को डा. मनवीर सिंह, राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता गिरिजेश कुमार और नेहरू इंटर कालेज आलापुर की प्रवक्ता विभा कुमारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक शाक्य, विकास कुमार, किरन शाक्य आदि मौजूद रहे।
संचालन जिला संगठन कमिश्नर मु.असरार और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights