मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दक्षिण जोन एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में दक्षिण जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दक्षिण जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, प्रवक्ता मुशाहिद रजा सहित अन्य अतिथियों ने किया। आयोजन में वसी अहमद, इमरान आलम, मोहम्मद इमरान, अशफाक अली, कमाल मुस्तफा, रंजीत गुर्जर, शिवम, नदीम, हामिद, शान, आरिफ सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रवक्ता एवं शारीरिक शिक्षक शाहिद रजा ने बताया कि दक्षिण जोन प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार एथलेटिक्स की मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन भी बरेली जनपद में किया जाएगा।
मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी 70वीं प्रदेशीय एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जिसका आयोजन प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights