मासूम बच्चे की दवाई को पैसे मांग रहा था मना करने पर कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

murder5_650_081816075616
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिजनौर। सोमवार सुबह कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. नजीबाबाद थाना क्षेत्र के चारबाग मोहल्ले का है. जहां पर दिन दहाड़े जवान बेटे ने अपने ही बुज़ुर्ग पिता की चाकुओं से गोद कर मौत की नींद सुला दिया. वो महज़ इसलिए कि बेटा अपने पिता से अपने मासूम बच्चे की दवाई के लिए कुछ पैसे मांग रहा था. मना करने पर बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर डाली. मौका ए वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिजनौर के ज़ाफ़तागंज इलाके का रहने वाला मृतक यूसुफ का बेटा हाशिम अपने पिता से अपने बीमार बच्चे की दवाई के लिए पैसे मांग रहा था. पिता के मना करने पर आग बबूला होकर बेटे ने घर मे रखे चाकू से पिता पर कई वार किए, जिसकी वजह से यूसुफ की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौका ए वारदात से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी बेटे की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights