मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 30.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्राद्ध पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

September 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

श्राद्ध शुरू,पितरो को दिया जलदान
श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ा,बरेली-आगरा हाईवे पर घण्टो रहा जाम

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।उझानी कोतवाली के कछला गंगा घाट पर आज श्राद्ध पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई।
कछला घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। श्राद्ध पच के पहले दिन श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद अपने पितरों को जलदान किया।
आरती के लिए सजे घाट पर गंगा स्नान का नजारा अलग सा दिखाई दे रहा था। दूर-दराज के लोग तो गंगा स्नान कर दोपहर तक चले गए, लेकिन आसपास के लोग गंगा स्नान के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान बरेली-आगरा राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। करीब छह घंटे तक हाइवे जाम रहा। जाम खुलवाने और आवागमन सुचारु रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यहां परिवार सहित पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान किया। घाट पर दिन भर हर-हर गंगे का जयकारा गूंजता रहा।
स्नान के दौरान कोई हादसा न हो, इसलिए बल्लियां लगाईं गईं। लोगों से आग्रह किया कि गहराई में स्नान करने नही जाएं। श्रद्धालुओं ने घाट पर भंडारे का भी आयोजन किया। शाम के समय विधि-विधान से गंगा आरती की गई।
सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक यहां वाहनों को रेंग रेंग कर चलना पड़ा। इसके चलते जो रास्ता एक घंटा का था, उसे पांच से छह घंटे में पूरा किया जा सका। जाम की स्थिति से निपटने के लिए सीओ उझानी गजेंद्र सिंह व एसडीएम सदर लाल बहादुर मौके पर रहे। इसके अलावा यातायात पुलिस की भी यहां व्यवस्था की गई थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights