कोरोना का डेल्टा -4 वैरिएंट भारत में दे रहा है तीसरी लहर की दस्तक :निर्भय सक्सेना

ec5ebecd-2671-4355-9c18-dd65d8673827
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भारत ही एक ऐसा देश जहाँ कोविड वेक्सीन को निशुल्क टीकाकरण हो रहा है — निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत मे कोविड वैक्सीन की अब तक 80 करोड़ डोज देने के बावजूद अभी भी डेल्टा -4 वेरिएंट का खतरा टला नही है। डेल्टा वेरियंट के अब तक 25 से अधिक बदलाव (म्यूटेशन ) की जानकारी मिल चुकी है । देश मे नवरात्रि के बाद त्यौहार के सीजन में भारतीयों को अब कोविड 19 नियम का सख्ती से पालन कर मास्क एवम दूरी बनाये रखने पर अधिक ध्यान देना होगा। भारत ही एक ऐसा देश जहाँ कोविड वेक्सीन को निशुल्क टीकाकरण हो रहा है। समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार बायो – टेक्नोलॉजी विभाग की और से सितंबर 2021 के पहले पखवाड़े में केंद सरकार के स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के डेल्टा 4 वेरियंट से तीसरी लहर की संभावना अधिक है। अमरीका के दी न्यूयार्क टाइम्स के मार्क जेन्डी ने अपने एक आलेख में कहा है कि अमेरिका एवम यूरोपीय देशों में डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण से मानवता को इस खतरे से अभी लंबे समय तक जूझना होगा। और अर्थव्यवस्था के लिए भी अभी चुनोतियाँ भी बरकरार है। भारत मे अब तक 80 करोड़ वयस्क लोगो को वेक्सीन लग चुकी है। जबकि कोरोना की दोनो वेक्सीन डोज लेने वालो का आंकड़ा भी 20 करोड़ से ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के17 सितंबर 2021 के जन्मदिन पर लगभग 2.5 करोड़ कोरोना की वेक्सीन लगाकर भारत में एक रिकॉर्ड भी बना। यह अलग बात है इस पर विपक्ष की राजनीति भी गरमाई थी। भारत देश मे टीकाकरण के आठ माह बाद 18 वर्ष आयु से ऊपर की लगभग 94 करोड़ वयस्क आबादी में से अब तक 60 करोड़ वयस्क लोगो को कोविड वेक्सीन का प्रथम टीका लग चुका है। शेष 34 करोड़ बंचित वयस्क लोगो को 45 दिन में प्रथम वेक्सीन डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में भी अब तक पोने दस करोड़ के लगभग कोविड वेक्सीन का टीका लग चुका है। पर डेल्टा 4 वेरियंट का खतरा अभी भी बरकरार है।

कोरोना के डेल्टा वेरियंट 4 के खतरे को दृष्टिगत रख कर संभावित अगली लहर के प्रति आम लोगो की मास्क, दो गज की दूरी एवम त्योहार के सीजन में लापरवाही ही तीसरी लहर को अक्टूबर या नवंबर तक आने का निमंत्रण दे सकती है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक की टीम भी कई देशों में डेल्टा वेरियंट के नए केस आने के बाद अब कोवेक्सिन एवम कोविडशील्ड की बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है। नई दिल्ली के आई जी आई वी के निदेशक डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि डेल्टा वेरियंट की बजह से टीकाकरण के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी डेल्टा वेरिएंट के कारण संक्रमित हो रहे हैं। जिनके लिए अब बूस्टर डोज देने की भी जरूरत है। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के वैग्यानिकों की नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना का डेल्टा वेरियंट एंटीबॉडीज को चकमा देने में भी सक्षम है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का तो कहना है कि मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर दरबाजे पर दस्तक दे चुकी है। आजकल महाराष्ट्र केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल में तो कोरोना मरीजों की निरंतर संख्या बढ़ ही रही है जो चिंता का विषय है। गुड़गांव में मेदांता अस्पताल के चेयरमैन और विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश त्रेहन ने भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर चिंता जतायी है और कहा है कि अभी तक देश में बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। भारत सरकार ने भी त्योहार पर सावधानी रखने की बात की है । भारत मे अब कोविड वेक्सीन देने का स्वदेशी कोवेक्सिन नेजल स्प्रे दूसरा ट्रायल कानपुर में शुरू हुआ है। रिलायंस भी कोविड वेक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रही है। विश्व की बात की जाए अमरीक एवम यूरोप में डेल्टा संक्रमण बढ़ा। अमरीका में स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों में कोरोना संक्रमण भी फैला है। स्मरण रहे कोविड 19 वायरस की विश्व के वेगानिको की उंगली चीन के बुहान पर ही उठी थी। जिसे चीन ने खारिज किया था। उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद भी अब उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ाकर रात 11 बजे से कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में रात 11 बजे के बाद सड़कों पर अनावश्यक घूमते लोगों के साथ सख्ती की जाएगी ताकि कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सके।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30256 नए मामले आए। 43938 मरीजों की रिकवरी हुई और 295 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। अब सक्रिय मामले 3,18,181 हैं। देश मे अब तक 4 लाख 45,हजार 133 मोत हो चुकी हैं। जबकी कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगभग 80 करोड़ तक पहुँच चुका है। मेदांता अस्पताल गुड़गांव के चेयरमैन और विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश त्रेहन ने भी कुछ दिन पूर्व कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर चिंता जतायी । डॉ त्रेहन ने कहा कि अगर कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा संख्या में बीमार हो गये तो हमारे पास उनके इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में सुविधाएं भी नहीं हैं। स्मरण हो कि 12 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चो की जायड्स कैडिला की वेक्सीन पर अभी सरकार के दिशा निर्देश ही नही बने हैं। भारत की शीर्ष अदालत की 3 सदस्यीय पीठ ने भी कह दिया है कि घर घर जाकर कोविड का टीकाकरण देश की परिस्थितियों को देखते हुए लगाना संभव नही है। साथ ही कोरोना की दूसरी लहर में चिकित्सा में लापरवाही की आम धारणा को भी स्वीकार नही किया जा सकता।
हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 100 प्रतिशत बालिग आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है ऐसा दावा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मरीजो की संख्या 1 प्रतिशत से नीचे ही है। देश मे फिलहाल 5 करोड़ वेक्सीन डोज का भंडारण है। राज्यो को अब तक 78.58 करोड़ डोज दी जा चुकी है। साथ ही राज्यों केन्द्र शासन बाले प्रदेशो को अब भी निरंतर कोविड वेक्सीन दी जा रही है। भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ कोविड वेक्सिकन को निशुल्क टीकाकरण हो रहा है।

निर्भय सक्सेना पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights