यूपी में माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल्स को टैबलेट देगी योगी सरकार

09_04_2021-cm_yogi_21541821
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स कर रहे एक करोड़ छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटने का ऐलान करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब प्रदेश के 2204 सरकारी हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों को भी टैबलेट देने की तैयारी है. यह टैबलेट स्कूल के प्रिंसिपल को दिया जाएगा. हर स्कूल को प्रति टैबलेट 10 हजार रुपये दिए जाएंगे, इसके लिए सरकार दो करोड़ रुपये खर्च करेगी. दरअसल, सरकार का मानना है कि इससे स्कूल प्रिंसिपल को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाया जा सकेगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक सरकार की मंशा है कि इन टैबलेट के माध्यम से स्कूल के प्रिंसिपल्स को टेक्निकल रूप से मजबूत किया जाए. शुरू में टैबलेट के माध्यम लर्निंग आउटकम समेत यूपी बोर्ड के रिजल्ट का विश्लेषण किया जाएगा, प्रदेश के 2204 सरकारी स्कूलों से योजना शुरू की जा रही है. प्रदेश में 2285 सरकारी स्कूल हैं. टैबलेट स्कूल में होने से कई तरह के काम स्कूल स्तर पर ही किए जा सकेंगे. इससे निरीक्षण की रिपोर्ट, अवस्थापना सुविधाएं व अन्य कई तरह की जानकारियों का आदान-प्रदान मिनटों में हो जाएगा.

प्राइमरी स्कूलों में भी टैबलेट देगी सरकार
केवल हाईस्कूल और इंटर के स्कूलों को ही टैबलेट नहीं दिया जाएगा, बल्कि प्राइमरी शिक्षा में भी सभी स्कूलों में टैबलेट देने का फैसला हो चुका है. 1,59,043 सरकारी स्कूलों, 880 खण्ड शिक्षा अधिकारियों और 4400 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को ये टैबलेट दिए जाएंगे. इसके मार्फत न सिर्फ स्कूलों की मॉनिटरिंग आसान होगी बल्कि शिक्षकों की हाजिरी भी बायोमीट्रिक तरीके से ली जा सकेगी. इस टैबलेट में जो भी डाटा होगा वह राज्यस्तर पर देखा जा सके, इसके लिए क्लाउड आधारित स्टोरेज होगा. हालांकि दो वर्ष पहले ही योजना को मंजूरी मिली थी लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण टैबलेट खरीद अभी तक नहीं हो पाई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights