मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घर जा रहे बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत,पति की हालत गंभीर

September 19, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र में अपने पैतृक गांव से घर जाते समय बाइक सवार दंपति को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा वहीं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गठौना निवासी धीरेंद्र कुमार एडवोकेट (63) वर्षीय अपनी पत्नी शीला देवी (60) वर्षीय के साथ बाइक द्धारा अपने पैतृक गांव गठौना आये थे।जबकि वह फिलहाल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ओवर ब्रिज के नीचे अपना मकान बनाकर रह रहे हैं।शाम के समय जब वह गांव से पत्नी के साथ बाइक द्वारा बदायूं जा रहे थे।तभी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर् भगवान ढावा के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी शीला देवी ट्रक के पहिये के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।जबकि बाइक चला रहे धीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं घायल धीरेंद्र कुमार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने धीरेंद्र कुमार की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights