बदायूँ। दास कालेज के क्रीड़ा मैदान पर शहर के दो महाविद्यालयों एन एम एस एन दास पी जी कॉलेज और राजकीय डिग्री कॉलेज आवास विकास के एन सी सी के छात्रों की 20 सितम्बर को भर्ती आयोजित की जायेगी। भर्ती के लिए सुबह 7:30 बजे तक सभी को पहुचाना आवश्यक है। दास कालेज के एन सी सी अधिकारी कैप्टन डॉ सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्मी के अधिकारियों द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। भर्ती के दौरान कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना है। छात्र अपना मास्क, सेनेटाइजर तथा पीने का पानी अवश्य लेकर आए। भर्ती में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं को जूता पहन कर आना अनिवार्य है ।किसी भी अभिभावक को भर्ती स्थल पर आने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं होगी। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसको भर्ती में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रपत्र लेकर आना अनिवार्य है।