मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान : डॉ० संघमित्रा मौर्य

September 17, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।बदायूं सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूं की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर युवा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया है। मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा एवं समर्पण अभियान के माध्यम से मना रही है आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान- सम्मान, गौरव विश्व पटल पर बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास का जो संकल्प लिया था उसी संकल्प को मोदी सरकार चरितार्थ कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35ए, ट्रिपल तलाक, नोटबंदी, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, पं दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फसल बीमा योजना, गरीब कल्याण योजना सहित सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक वर्ग को सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर लाभान्वित करने का काम किया है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने कहा कि रक्तदान महादान है, इस संकल्प को लेकर युवाओं ने रक्तदान करके महादान किया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं मोदी जी के मार्गदर्शन में निरंतर देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक प्रदेश मंत्री डीपी भारती क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य चेयरमैन दीपमाला गोयल स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता अशोक भारतीय राजेश यादव शारदाकान्त शर्मा सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश एमपी सिंह राजपूत ग्रीशपाल सिंह शारदेन्दु पाठक विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य पारस गुप्ता रजनी मिश्रा सीमा राठौर रानी सिंह पुंडीर कौशल रस्तोगी राघवेंद्र यादव आशीष शाक्य रीता वर्मा उज्ज्वल रस्तोगी गुलशन प्रताप मधूसदूदन गुप्ता जुगेन्द्र कश्यप प्रशांत शर्मा अंशुल पाठक उदित कुमार हेमंत पाराशरी दिग्गज गुप्ता शिवकांत शर्मा विपिन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights