मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

30 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

October 4, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जबलपुर। उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ, जबलपुर द्वारा अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने और 31वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर ‘एक शाम स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवेकानंद वार्ड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, एमआर-4 रोड, बड़ी उखरी चौराहा में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान महासंघ के संस्थापक एवं संरक्षक स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महासंघ के अध्यक्ष कंदर्प शर्मा (राज) ने बताया कि महासंघ की स्थापना 2 अक्टूबर 1996 को हुई थी। 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश और बिहार मूल के नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि खमरिया, रांझी, बिलहरी, तिलहरी, गंगानगर, गढ़ा, बीटीआई, अधारताल और सुहागी सहित जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का पुष्पहार एवं मोमेंटो देकर स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ समाजसेवियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस) में चयनित सिंह साहब का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद स्नेह भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनु सिंह, विष्णु दयाल शर्मा, चंदेश्वर पंडित, सुनील खरे, गणेश विश्वकर्मा, संजय सिंह, अमित सिंह, अमित चंद्रा, श्रमण कुशवाहा, कुणाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर महासंघ के अध्यक्ष कंदर्प शर्मा (राज) ने सभी उपस्थित जनों, पदाधिकारियों और शहरवासियों का आयोजन में सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights