मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक तरफ रोजगार खत्म दूसरी तरफ केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 7 लाख पद खाली पड़े हैं: शफी अहमद

September 17, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आईवाईसी अध्यक्ष श्रीनिवास ने आज 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का निर्देश गया था जैसा कि आप जानते हैं, देश में बेरोजगारी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। मोदी के नेतृत्व वाले भाजपा कुशासन के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस आज दिनांक 17 सितंबर 2021 को गले मे अपनी डिग्री तांग कर नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए आरिफपुर नवादा पर हल्ला बोल इंजीनियर टी स्टाल, एमबीए पेंचर वाला, डॉक्टर जूस वाला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया गया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस बनाते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रभारी बदायूं जिला युवा कांग्रेस ने मेहरबान अली ने बूंट पोलिश करते हुए मौजूदा भाजपा सरकार से यूवाओं को रोजगार देने की मांग की

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अनपढ़ लोग सत्ता पर काबिज होकर जनता का खून घूसने पर लगे हुए हैं। चुनाव दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा विकास के लिए किए गए वायदे जुमला साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज उनकी युवा विरोधी नीतियों के कारण देश में 7 साल के भीतर करोड़ों नौकरियां खत्म हुई हैं। सिर्फ एक साल में ही 15 करोड़ से ज्यादा रोजगार खत्म हुए हैं और 97% लोगों की आय में कमी आई है। जिसके विरोध में आज युवा कांग्रेस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में बनाया जा रहा है इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि देश का युवा हर स्तर पर परेशान है। एक तरफ रोजगार खत्म हो रहे हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 7 लाख पद खाली पड़े हैं। ग्रुप C के 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं। ग्रुप B के 90 हजार पद खाली हैं और ग्रुप A के करीब 20 हजार पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 10 लाख 60 हजार 139 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। सेना में एक लाख सात हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। शफी अहमद ने कहा कि आने वाले चुनाव में देश का यूवा परिवर्तन के नाम पर प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुका है 2022 मे उत्तर प्रदेश में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष एराज चौधरी ने जूस एमबीए जूस कॉर्नर, उपाध्यक्ष अजहर अली ने इंजीनियर टी स्टाल एवम उपाध्यक्ष राज यादव ने डॉक्टर साइकिल रिपेयर का स्टाल खोला एवम कहा कि मौजूदा सरकार ने देश में रोजगार ठप करने का कार्य करके देश के यूवाओं के हाथ में कटोरा देने का काम कर दिया है। देश में बेरोजगारी दर चरम सीमा पर है। देश के यूवा रोजगार की तलाश में दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है। देश में डिग्री धारक मजदूरी करके पेट पालने का कार्य कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights