पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम में मेहचंदी में गाय के बछड़े को वध करने के लिए ले जा रहे कस्बा न्यूरिया के चार लोगों देशी तंमचा व चाकू सहित बन्दी बनाकर जेल भेजा है. थाना नूरिया में दर्ज मुकदमे में मझोला चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 1:00 बजे कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला खेड़ा निवासी फरीद मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी आबिद खेड़ा निवासी अतीक मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी दानिश ग्राम मेहचंदी में गाय के बछड़े को वध करने के लिए ले जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर इन्हें पुलिस पार्टी ने चारों तरफ से घेर लिया इनके पास से वध करने के उपकरण व मोहल्ला खेड़ा निवासी अतीक के पास से देसी 12 बोर का तमंचा व जिंदा दो कारतूस अन्य लोगों के पास चाकू बरामद हुए उक्त घटना के मामले में चारों आरोपियों को जेल भेजा है