बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित बाबा मिशन हॉस्पिटल पर आज गुरुवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया। शिविर का पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसलिए यहां समय-समय पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होनए कहा कि उक्त अस्पताल में बरेली जैसी चिकित्सा सुविधाएं लोगों को प्रदान कराई जा रही है। शिविर में डा. एमएस लोथी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। शिविर में कुल 65 मरीजों ने ही हिस्सा लिया।