उत्तम संयम के रूप में मनाया गया छठां दिन बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा मनाएं जा रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व का छठां दिन यहां उत्तम संयम धर्म के रुप में मनाया गया। यहां सबसे पहले जिनेन्द्र भगवान का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। यहां उत्तम संयम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि सम्यक प्रकार से सम + यम अर्थात नियंत्रण करना वह संयम है। वह संयम जब आत्मा के आश्रय से होने वाले सम्यग्दर्शन के साथ होता है, तब उत्तम संयम धर्म नाम पाता है। साथ ही पंचेन्द्रिय तथा मन के विषयों में आसक्ति को घटाना तथा इसके कारण पंचेन्द्रिय जीवों की रक्षा होना, वह व्यवहार से संयम कहलाता है। इसी क्रम में यहाँ वीरांगना मण्डल की ओर से नीरेश जैन के सानिध्य में कमजोर कड़ी कौन प्रतियोगिता आयोजित की गई। समाज के बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें दीपक जैन सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर सबसे मजबूत कड़ी बन अव्वल रहे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रशान्त जैन ,अनिल जैन सोनी, डॉ आरती जैन, प्रीति जैन, सुनील जैन, मयंक जैन, तरुण जैन, दिव्या जैन, शीतू जैन, नीलम जैन, राखी जैन, सलोनी जैन, इंदु जैन, काजल जैन, प्रतिभा जैन, मोना जैन आदि मौजूद रही।