मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गांवों को माॅडल बनाने का कार्य किया जाए तेज: डीएम

September 16, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गांवों की तस्वीर बदलने की शुरूआत हो चुकी है, गांवों को आदर्श बनाने के लिए डीएम ने निर्देश दिए है कि ग्राम सचिवालय में सचिव प्रति दिन बैठकर ग्रामीणों के लिए शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने के लिए कार्य करेंगे, यहां से ग्रामीणों को योजनाओं व इसमें प्रयोग होने वाले अभिलेखों की जानकारी मिल सकेगी और उन्हें आवेदन करने का तरीका भी बताया जाएगा। इसके अलावा यहां से परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। यहां लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी, जहां विभिन्न विषयों की पुस्तकें बैठकर पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए शुरूआत हो चुकी है।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जिला विकास अधिकारी चन्द्र शेखर, पीडी डीआरडीए/डीपीआरओ अनिल कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के सचिवों के साथ आदर्श ग्राम, आॅपरेशन कायाकल्प एवं कन्या सुमंगला योजना के साथ गांवों को माॅडल गांव बनाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विकासखण्ड में पांच-पांच आदर्श गांव के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। बैठक में आदर्श गांवों के लिए ग्राम सचिवालय, पुस्तकालय, तालाब, पार्क एवं खेल मैदान, पेयजल, हैण्डपम्प, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत खाद के गड्ढे, सड़कों एवं नालियों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था, सोकपिट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर कूड़ा निस्तारण, गांव की गलियों एवं नालियों को पक्का बनवाया जाए। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सामेकित बाल विकास सेवाएं, कुपोषण मुक्त गांव, मिड-डे मील, प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा योजना अन्तर्गत रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प कार्य, आंतरिक गलियों एवं नालियों का संतृप्तीकरण, वैक्सीनेशन सहित आदि बिन्दुओं पर कार्य कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं।  डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। प्रत्येक हैण्डपम्प के पास सोकपिट बनाया जाए। कोविड-19 का टीकाकरण शतप्रतिशत कराया जाए, कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि अपने घर एवं गांव को साफ-सुथरा रखें, कूड़ा इधर उधर न डालें, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डाला जाए। अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए, जिससे सभी गांव कुपोषित मुक्त हो सकें। 18 से अधिक वर्ष की आयु के सभी लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में खेल मैदान एवं पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दें, अन्यथा सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सबसे पहले बाउंड्रीबाॅल का कार्य पूर्ण किया जाए। पार्क में बैठने की पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, खेल मैदान में कम से कम 400 मीटर का ट्रैक होना चाहिए। कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत सत्यापन का कार्य तेजी से कराएं। बीडीओ एबीएसए के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आॅपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर तेजी से कार्य पूर्ण कराएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights