दवंगो ने रंजिश के चलते पिता-पुत्रों को लाठी-ड्न्डों से पीटकर किया घायल,दी तहरीर

ea723d8e-21e6-473a-841f-3d99c2beb971
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में रंजिश के चलते सुबह दो युवकों को घेरकर लाठी-ड्न्डो से जमकर पिटाई कर दी।लाठी-डन्डों के वार से दोनों युवक लहूलुहान हो गये।बेटों की चीख-पुकार की आवाज सुन बचाने पहुंचे पिता को भी बुरी तरह पीटा जिससे पिता के गुम चोटें आयी हैं।परिजन चोटिल दोनों युवको को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवको को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरुऊ निवासी अनिल (30) पुत्र सुखराम ने बताया कि गांव का ही छोटेलाल पुत्र हीरालाल हम लोगों से रंजिश मानता है और आये दिन परेशान करता रहता है।आज सुबह वह उससे गाली-गलौच करने लगा तो जब उसने गालियां देने को मना किया तो छोटेलाल ने अपने लड़को हृदेश,ज्ञानसिंह व देवसिंह के साथ उस पर लाठी-डन्डो से हमला कर लहूलुहान कर दिया।चीख-पुकार की आवाज सुन जब उसके पिता सुखराम (55) व भाई विशाल (17) वर्षीय उसे बचाने आये तो दबंगो ने उसके पिता व भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजनों ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिल व विशाल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।घायलो ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights