मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा घाट पर गणेश मूर्तियों का हुआ भू विसर्जन

September 16, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष जल्दी आना का जयघोष गूंजा
कछला गंगा घाट पर पुलिस, गोताखोर कही नजर नही आये
कोरोना काल मे प्रतिबंध की वजह से इस बार गणेश पंडाल नही लगे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बदायूं।कोरोना काल की वजह से इस बार प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर गणेश पंडाल सजाने औऱ विसर्जन शोभायात्रा निकालने पर रोक लगा दी थी। इसी वजह से इस बार शहर समेत जिले भर में न पंडाल लगे और न ही उसमे भगवान गणेश विराजे।


हालांकि भक्तो ने अपने घरों में औऱ गली-मोहल्लों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। सात दिनों तक नियमित भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। आज गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस जल्द आना के जयघोष के साथ विदा कर दिया। इस बार विसर्जन यात्रा नही निकली। चार-पांच लोग अपने वाहनों से भगवान गणेश की मूर्ति को कछला गंगा घाट ले गए और वहाँ भू विसर्जन कर दिया। हर साल आज के दिन कछला गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ रहती थी,दिन भर मेला जैसा माहौल बना रहता था। कई थानों की पुलिस फोर्स औऱ मजिस्ट्रेट की तैनाती होती थी। इस बार ऐसा कुछ नही था। कछला गंगा घाट पर एक तरह से सन्नाटा पसरा रहा। यहाँ तक की कछला गंगा घाट पर पुलिस तक कही नजर नही आई। जिला प्रशासन का कोई अधिकारी और गोताखोर तक नजर नही आये।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights